[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में चुनाव से पहले संदिग्ध थार गाड़ी जब्त:पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, जांच के दौरान युवक गाड़ी छोड़कर भागे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में चुनाव से पहले संदिग्ध थार गाड़ी जब्त:पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, जांच के दौरान युवक गाड़ी छोड़कर भागे

सिंघाना में चुनाव से पहले संदिग्ध थार गाड़ी जब्त:पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, जांच के दौरान युवक गाड़ी छोड़कर भागे

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस की ओर से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए बाहर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी अभियान के दौरान एक थार गाड़ी में सवार कुछ संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है।

थानाधिकारी सुगन ने बताया- पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर पुलिस क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रख रही है। पुलिस की ओर से जगह-जगह वाहनों की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

इसी दौरान जांच अभियान के बीच थार गाड़ी में सवार युवकों के गाड़ी छोड़कर भागने का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।

बाहरी वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को सिंघाना पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति डेलिगेट के चुनाव होने हैं। चुनावों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना और मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना है। पुलिस चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने तक वाहनों की सघन जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin