दीपावली के लिए डूंडलोद पालिका का विशेष सफाई अभियान:शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में स्वच्छता पर जोर, गंदे पानी की निकासी समस्या भी सुलझाई
दीपावली के लिए डूंडलोद पालिका का विशेष सफाई अभियान:शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में स्वच्छता पर जोर, गंदे पानी की निकासी समस्या भी सुलझाई
डूंडलोद : डूंडलोद नगरपालिका ने सामुदायिक शौचालय के पास गंदे पानी की निकासी की समस्या सुलझाई है। पालिका ने मौके पर मड पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की, जिससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिली है। पालिका अध्यक्ष सचिन सैनी ने बताया कि लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना प्राथमिकता है। शहर को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के लिए पालिका लगातार काम कर रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि दीपावली के लिए शहर में विशेष सफाई अभियान जारी है। त्योहार के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। सफाई निरीक्षक प्रेम सैनी को निगरानी के लिए कहा गया है। पालिका ने लोगों से अपील की है कि वे शहर को साफ रखने में सहयोग करें। कचरा तय जगहों पर ही डालें, ताकि दीपावली का त्योहार स्वच्छ माहौल में मनाया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2478004

