चूरू में राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर शिविर शुरू, 276 प्रतिभागी ले रहे भाग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर 23 से 26 अक्टूबर तक राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में 256 विद्यार्थी और 20 प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान राज्य स्तरीय परीक्षा के साथ विभिन्न प्रकार की परीक्षाएं और गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
राज्य स्तरीय परीक्षा का संचालन स्काउट एलओसी रज्जाक खान, रोवर एलओसी सत्यनारायण स्वामी और गाइड एलओसी सुभिता गील के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में चूरू जिले के सुजानगढ़, रतनगढ़, बीदासर, सरदारशहर, तारानगर, राजगढ़ और सिद्धमुख सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर भाग ले रहे हैं।
शिविर के आयोजन में मनीराम, विजय कुमार, विमल शर्मा, किशोर कुमार, सुशीला, विमल, सरोज, प्रेमलता, अमरसिंह और कमला सहित अन्य स्टाफ सदस्य सहयोग कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2477868


