पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता: रोहन गुप्ता
भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर दिया जोर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय चूरू में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनाव में पार्टी की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक संगठन की पहुंच मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने पर जोर
जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर जिले में संगठन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों को गति दें। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, स्थानीय जनसमस्याओं को समझने और आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला संगठन सहप्रभारी मधु कुमावत, पंचायत चुनाव जिला प्रभारी महावीर सिंह रांका, जोगेन्द्र झाझड़िया, जिला उपाध्यक्ष संतोष तालणिया, नरेंद्र सैनी, मोहनलाल खारड़िया, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, चन्द्राराम गुरी, पराक्रम सिंह राठौड़, जिला मंत्री प्रभा धंधावत, भारती मुदगल, कौशल पूनियां, सत्तार खान, पवन माहेश्वरी, दीनदयाल सैनी, जिला सहकोषाध्यक्ष रचना कोठारी, पंचायत समिति प्रभारी चिरंजीलाल चौमाल, हिमांशु शर्मा, हिदायत खान धोलिया, सुगन कंवर शेखावत, घनश्याम सिंह राठौड़, रामस्वरूप सोलंकी, जिला आईटी संयोजक रमेश शर्मा, मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, जिला प्रवक्ता विजय शर्मा, सुशील लाटा और भाजयुमो जिला महामंत्री हरिश वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने किया।
बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2477864


