[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर पालिका की पहली बैठक में सभी 10 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर पालिका की पहली बैठक में सभी 10 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

एक सप्ताह में सफाई और रोशनी व्यवस्था सुधारने के निर्देश, 55 जर्जर कचरा पात्रों की होगी मरम्मत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतननगर : रतननगर नगरपालिका के नवनिर्वाचित मंडल की साधारण सभा की पहली बैठक शनिवार को पालिकाध्यक्ष चंदा देवी की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी भरत कुमार हरितवाल की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में शहर की सफाई, रोशनी, अवैध निर्माण, पेयजल पाइपलाइन में लीकेज, जलभराव और कचरा पात्रों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में रखे गए सभी 10 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

एक सप्ताह में सफाई और रोशनी व्यवस्था सुधारने के निर्देश

बैठक में शहर की सफाई और रोशनी व्यवस्था को लेकर चर्चा के बाद संबंधित संवेदकों को एक सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। तय समय में सुधार नहीं होने पर संवेदकों का भुगतान रोकने का निर्णय लिया गया। रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था पर भी विचार किया गया। यदि वर्तमान संवेदकों की ओर से सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता है तो उन्हें रात्रिकालीन सफाई कार्य की निविदा में भाग लेने से वंचित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

अवैध निर्माण पर पहले समझाइश, फिर कार्रवाई

शहर में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को लेकर निर्णय लिया गया कि दंडात्मक कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को समझाइश देकर निर्माण की अनुमति लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। निर्माण स्वीकृति और स्टेट ग्रांट एक्ट से संबंधित पत्रावलियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी।

जलभराव की समस्या के समाधान के लिए बनेगी योजना

नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन के लीकेज से संबंधित पार्षदों की शिकायतों के निस्तारण के लिए पेयजल विभाग को पत्र भेजा जाएगा। रानी सती मंदिर के सामने और मेघसर रोड पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

55 कचरा पात्रों और खराब ऑटो-टीपरों की होगी मरम्मत

बैठक में जर्जर 55 कचरा पात्रों की मरम्मत करवाकर उन्हें सभी वार्डों में व्यवस्थित रूप से रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही खराब ऑटो-टीपरों को दुरुस्त करवाने पर सहमति बनी, ताकि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। बैठक की शुरुआत में पालिकाध्यक्ष चंदा देवी ने उपस्थित पार्षदों का स्वागत किया। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

इस दौरान उपाध्यक्ष मकसूद खान, पार्षद मकसूद खां, प्रियंका सैनी, सरोज देवी, विकास कुमार शर्मा, सुमन सैनी, प्रियंका मीणा, सम्पत तंवर, वंदना, बिमला देवी, माया, असमत अली, आरिफ फतेह मोहम्मद, राजेश्वरी शर्मा, इंदू शर्मा, जन्नत बानो, मोहम्मद नदीम और रूपचंद सहित निकाय कर्मचारी कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक शंकरलाल पूनियां, होमेन्द्र सिंह चौहान, अशोक कुमार, दुलीचंद और कृष्ण सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin