[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साहवा कॉलेज ने जीती जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, लोहिया कॉलेज रहा उपविजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साहवा कॉलेज ने जीती जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, लोहिया कॉलेज रहा उपविजेता

रोमांचक फाइनल में 3 विकेट से दर्ज की जीत, लोहिया कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए थे 90 रन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित 23वीं अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में सुभाष चंद्र बोस कॉलेज, साहवा की टीम ने लोहिया महाविद्यालय, चूरू को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। लोहिया महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही।

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर लोहिया महाविद्यालय, चूरू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज, साहवा की टीम ने धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी की। कड़े संघर्ष के बाद साहवा कॉलेज ने 3 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

खेल अधिकारी डॉ. संजय कस्वां ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। खिताबी जीत के बाद महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मंजू शर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी।

प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विनीत ढाका, डॉ. शमशाद अली और डॉ. संदीप कुमार सुंडा का विशेष योगदान रहा। वहीं, मैदान पर सुनील कुमार धवल, सुनील फगेड़िया और दौलत धवल ने निष्पक्ष अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin