[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी स्कूलों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पढ़ाई को बनाएंगे प्रभावी, 28 अक्टूबर को राज्य स्तरीय वेबिनार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सरकारी स्कूलों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पढ़ाई को बनाएंगे प्रभावी, 28 अक्टूबर को राज्य स्तरीय वेबिनार

सरकारी स्कूलों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पढ़ाई को बनाएंगे प्रभावी, 28 अक्टूबर को राज्य स्तरीय वेबिनार

सीकर : सरकारी स्कूलों में आधुनिक तकनीक के उपयोग और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कृत्रिम बुद्धिमत्ता और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप शिक्षण पद्धति पर राज्य स्तरीय वेबिनार आयोजित होगा। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर की ओर से पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में विकसित राजस्थान विजन-2047 के तहत शिक्षा में तकनीकी नवाचारों पर चर्चा की जाएगी।

वेबिनार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का विश्लेषण, सूचना एवं संचार तकनीक प्रयोगशालाओं की उपयोगिता और विद्यार्थियों की व्यक्तिगत सीखने की जरूरतों के अनुसार शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य संदर्भ समूह और मास्टर फैसिलिटेटर्स की क्षमता बढ़ाने के लिए कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी।

तकनीकी प्रभारियों की भागीदारी के निर्देश

इस संबंध में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्रधानाचार्य ने जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने ब्लॉक के सभी बीसीआई और सूचना एवं संचार तकनीक प्रभारियों की वेबिनार में भागीदारी सुनिश्चित करें। वेबिनार से जुड़ने का लिंक अलग से साझा किया जाएगा।

शिक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग के बीच इस पहल का उद्देश्य डिजिटल शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करना और विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin