[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाएंगे आत्मरक्षा के गुर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाएंगे आत्मरक्षा के गुर

पाटन महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाएंगे आत्मरक्षा के गुर

पाटन : राजकीय महाविद्यालय पाटन में छात्राओं के सशक्तीकरण और सुरक्षा के उद्देश्य से संचालित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण पूर्व परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के उद्देश्यों, उपयोगिता और दैनिक जीवन में इसकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होना जरूरी है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण से आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा विपरीत परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं से प्रशिक्षण में पूरे मनोयोग से भाग लेने का आह्वान किया।

वरिष्ठ संकाय सदस्य किरण यादव ने पिछले सत्र में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के अनुभव साझा किए और छात्राओं के लिए ऐसे प्रशिक्षण की उपयोगिता बताई। हिंदी विभाग की सहायक आचार्य सरोज गुर्जर ने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तित्व विकास का भी प्रभावी माध्यम है।

अर्थशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य ज्योति शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं अंग्रेजी विभाग की सहायक आचार्य रीतू शर्मा ने आगामी प्रशिक्षण सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की और प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सहायक आचार्य दिनेश बैरवा सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। परिचर्चा में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin