दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों पर विभाग की नजर, 16 नमूने लिए
जूलियासर और पलसाना में घी, तेल, मावा, दूध, मसाले और आटे की जांच के लिए नमूने भेजे जयपुर
सीकर : दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत गुरुवार को विभाग की टीम ने जूलियासर और पलसाना क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 16 नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, जयपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी और जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों फूलसिंह बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा, सुरेश कुमार शर्मा सहित टीम के अन्य सदस्यों ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए।
टीम ने जूलियासर स्थित अंजनी माता मंदिर से मावा पेड़ा और चूरमा मिठाई, मातु श्री अंजनी रेस्टोरेंट व श्री राधे मिष्ठान भंडार से मावा और चूरमा मिठाई के नमूने लिए। श्री श्याम इंटरप्राइजेज से घी व दूध और शिव शंकर मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा का नमूना लिया गया।
वहीं, पलसाना औद्योगिक क्षेत्र में सिंघानिया ट्रेडिंग कंपनी से सरसों तेल और आटा, श्री अंबिका मसाला उद्योग से हल्दी व धनिया पाउडर तथा श्री जगदीश फ्लोर मिल से गेहूं का आटा और मैदा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
मिलावट की सूचना कंट्रोल रूम पर दें
डॉ. महरिया ने बताया कि दीपावली के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि खाद्य वस्तुओं में मिलावट की जानकारी मिलने पर विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 01575-248211 पर सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2471840

