[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व. अनीता सैनी की पुण्यतिथि पर 305 यूनिट रक्तदान, 500 मरीजों की हुई नेत्र जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्व. अनीता सैनी की पुण्यतिथि पर 305 यूनिट रक्तदान, 500 मरीजों की हुई नेत्र जांच

उदयपुरवाटी में लगा निःशुल्क रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर, 310 लोगों ने कराया पंजीयन; जरूरतमंदों को चश्मे और दवाइयां वितरित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश चंद्र बबेरवाल

उदयपुरवाटी : स्वर्गीय अनीता सैनी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उदयपुरवाटी में मानव सेवा की मिसाल देखने को मिली। जयपुर रोड स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित विशाल निःशुल्क रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर में 305 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। वहीं करीब 500 लोगों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर में सुबह से ही रक्तदान करने और नेत्र जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार शिविर में 310 लोगों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 305 लोगों ने रक्तदान किया। तीन रक्त संग्रहण केंद्रों की टीमों ने समन्वय के साथ रक्त संग्रहण की व्यवस्था संभाली।

तीन रक्त केंद्रों की टीमों ने किया रक्त संग्रहण

शिविर में री लाइफ ब्लड सेंटर जयपुर, मरुधर ब्लड सेंटर जयपुर और जिला अस्पताल नवलगढ़ के राजकीय रक्त केंद्र की टीमों ने सेवाएं दीं। चिकित्सा टीमों की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।

500 लोगों की आंखों की जांच, चश्मे और दवाइयां बांटीं

रक्तदान के साथ नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया। ओम आई केयर एवं विजय कुमार के संयुक्त तत्वावधान में करीब 500 मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार जरूरतमंदों को चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में रक्तदान के साथ स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिला।

महंत पूर्णानंद महाराज के सानिध्य में हुआ शुभारंभ

गिरावड़ी गौशाला के महंत पूर्णानंद महाराज के आतिथ्य में शिविर का शुभारंभ स्वर्गीय अनीता सैनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद फीता काटकर किया गया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिमेष गुप्ता, डॉ. मनोज सैनी, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. रीना अग्रवाल, डॉ. विकास चौधरी, डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता और श्याम फिजियोथैरेपी सेंटर के डॉ. योगेश सैनी सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।

चिकित्सा कर्मियों और कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्थाएं

शिविर में आने वाले रक्तदाताओं, मरीजों और अतिथियों के लिए चाय, कॉफी, पानी, नाश्ते और फलों की व्यवस्था की गई। आयोजन की सफलता में पूर्व नर्सिंग अधीक्षक सत्यनारायण सैनी, नर्सिंग अधीक्षक सुभाष सैनी, नेत्र सहायक ओमप्रकाश सैनी, विजय कुमार सैनी, भंवरलाल सैनी, महेंद्र कुमार, भोपाल गुर्जर, रोहिताश गुर्जर, रामचंद्र, जतिन मेडिकल स्टोर, आनंद सैनी, नितेश मारवाल, रामनिवास सांखला, राकेश सांखला, महेंद्र सैनी, देवकीनंदन गुप्ता, केदारमल सैनी, ओमप्रकाश सैनी, पवन दायमा, हितेश दायमा और महेश सैनी सहित सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों के कर्मचारियों तथा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

स्वर्गीय अनीता सैनी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से रक्तदान और स्वास्थ्य जांच के जरिए मानव सेवा का संदेश दिया गया। रक्तदाताओं और चिकित्सा टीमों के सहयोग से शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin