चूरू में आज कांग्रेस के पांच जिला परिषद प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन
चूरू में आज कांग्रेस के पांच जिला परिषद प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर चूरू में कांग्रेस ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। जिला मुख्यालय स्थित मंडेलिया हाउस में चूरू शहर और देहात ब्लॉक कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि 23 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे मंडेलिया हाउस स्थित शहर और देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से चूरू विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड संख्या 22, 23, 24, 25 और 26 के पांचों प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना होंगे।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2471790


