[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़:तीन महिला और एक युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी और दलाल मौके से फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़:तीन महिला और एक युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी और दलाल मौके से फरार

नीमकाथाना में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़:तीन महिला और एक युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी और दलाल मौके से फरार

नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। दबिश के दौरान दलाल सहित दो युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मामले में मकान मालिक के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सब इंस्पेक्टर सरदार मल ने बताया-पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान आबकारी थाने के पास स्थित एक सुनसान मकान में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां तीन युवतियां और एक युवक मिले।

पूछताछ में तीनों महिलाओं ने अपने नाम-पते बताए। इस दौरान मुख्य आरोपी कमलेश जाखड़ और दलाल प्रधान मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 3 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई उपनिरीक्षक सरदारमल के नेतृत्व में की गई। टीम में महिला कॉन्स्टेबल सुमित्रा, नीमकाथाना कोतवाली थानाधिकारी विक्रम सिंह, कॉन्स्टेबल जयकरण, सागर और चालक मांगीराम सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जिस मकान में यह गतिविधि संचालित हो रही थी, उसके मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin