धाणा गांव में सत्संग महोत्सव:12 लाख का नया द्वार खुला, भामाशाह ने माता-पिता की याद में बनवाया
धाणा गांव में सत्संग महोत्सव:12 लाख का नया द्वार खुला, भामाशाह ने माता-पिता की याद में बनवाया
नेछवा : नेछवा उपखंड के धाणा गांव में अमृतमय सत्संग महोत्सव का आयोजन हुआ। गुरुवार को जयगुरुदेव मथुरा के अनुप कुमार शर्मा और ग्रामीणों ने 12 लाख रुपये के नए प्रवेश द्वार का फीता काटकर पूजा के साथ उद्घाटन किया। यह द्वार नाथूराम ठेकेदार ने अपनी माता स्व. मीरा देवी और पिता स्व. नारायण राम की याद में बनवाया। इस मौके पर धाणा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद थे।
सत्संग महोत्सव में महाराज जी ने जयगुरुदेव सत्संग में मौजूद लोगों को आध्यात्मिक उपदेश दिए, जिसमें मानवता, सदाचार और प्रभु भक्ति पर जोर दिया।
कार्यक्रम के आखिर में भंडारे का आयोजन हुआ, सभी ने प्रसाद खाया। इस अवसर पर नाथूराम ठेकेदार, भंवर लाल, रामचंद्र, शिव भगवान, गणेश फगेडिया, जगदीश पिलानिया सुठोठ, कुम्भाराम सियाग, रामचंद्र थालौड़ किरडोली, सुभाष गढ़वाल कटराथल, भागीरथ, रामचंद्र, रणजीत बगड़िया सिगडोला समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2471912


