सीकर में अब ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे:ट्रैफिक पुलिस ने लगाए स्पाइक्स, यदि गलत साइड गए तो टायर पंचर हो जाएगा
सीकर में अब ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे:ट्रैफिक पुलिस ने लगाए स्पाइक्स, यदि गलत साइड गए तो टायर पंचर हो जाएगा
सीकर : सीकर की ट्रैफिक व्यवस्था में आज से बड़ा बदलाव हुआ है। आज से सीकर के ईदगाह चौराहे से लेकर जैन भवन का रास्ता वन वे हो गया है। अब जैन भवन से ईदगाह चौराहे तक केवल आ ही सकेंगे। वाहन ईदगाह चौराहा से जैन भवन तक जा नहीं सकेंगे। पुलिस ने ईदगाह चौराहे पर स्पाइक्स लगा दिए हैं। ऐसे में यदि कोई वाहन गलत साइड से आकर उनके ऊपर से गुजरेगा तो उसका टायर पंचर हो जाएगा। सूरजपोल गेट सहित सहित शहर की अन्य जगहों पर भी जल्द ही यह व्यवस्था लागू होगी।
सीकर ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि ईदगाह चौराहे से लेकर जैन भवन तक हमेशा ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। इसको लेकर पिछले दिनों तत्कालीन एसपी प्रवीण नायक के साथ मिलकर शहर का दौरा किया गया था। इस दौरान निर्णय लिया गया कि ज्यादा ट्रैफिक वाले रास्तों में स्पाइक्स लगाए जाएंगे।

जैन भवन से वाहन केवल आ ही सकेंगे
ऐसे में आज ईदगाह चौराहे पर यह स्पाइक्स लगा दिए गए हैं। अब ईदगाह चौराहे से जैन भवन का रास्ता भी वन वे हो चुका है। अब जैन भवन से ईदगाह चौराहे तक वाहन केवल आ ही सकेंगे। ईदगाह चौराहे से कोई वाहन नहीं जाएगा। यदि किसी को जैन भवन जाना की तरफ जाना हो तो वह पुरानी तहसील के सामने से निकलेगा। गलियों से लोग सड़क की तरफ नहीं आए इसके लिए गलियों में भी स्पाइक्स लगाए जाएंगे। अब सूरजपोल गेट, घंटाघर एरिया में भी यह स्पाइक्स लगाए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2470389


