एकल ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में बाला का बास टीम विजय:60 किलो में चैंपियन बनी; दिवंगत जवान विकास शर्मा को समर्पित की ट्रॉफी
एकल ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में बाला का बास टीम विजय:60 किलो में चैंपियन बनी; दिवंगत जवान विकास शर्मा को समर्पित की ट्रॉफी
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के दिसनाऊ में 60 किलो एकल ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें ग्राम बाला का बास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। जीतने के बाद टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने साथ नहीं ले जाकर, उन्होंने यह ट्रॉफी दिसनाऊ गांव के दिवंगत ITBP जवान विकास शर्मा के परिवार को समर्पित की। यह उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया।
खिलाड़ियों ने दिवंगत जवान विकास शर्मा के परिवार को ट्रॉफी भेंट की। इस दौरान नंदलाल शर्मा और सत्यपाल शर्मा समेत परिवार के सदस्य मौजूद थे। खिलाड़ियों ने अपनी इस जीत को जवान विकास शर्मा के बलिदान को समर्पित किया। दिवंगत जवान विकास शर्मा के परिवार ने खिलाड़ियों की इस पहल पर खुशी जताई। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्राम बाला का बास में इस जीत और शहीद के सम्मान से खुशी का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2470389


