श्रीमाधोपुर में हास्य कवि सम्मलन, 1 बजे तक गूंजे ठहाके:श्रीमाधोपुर में 4 घंटे चला कार्यक्रम, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने लिया हिस्सा
श्रीमाधोपुर में हास्य कवि सम्मलन, 1 बजे तक गूंजे ठहाके:श्रीमाधोपुर में 4 घंटे चला कार्यक्रम, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने लिया हिस्सा
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित रामलीला मैदान में बुधवार रात आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य और व्यंग्य की रचनाओं ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। श्री रघुनाथ कला केंद्र और साहित्य संगम श्रीमाधोपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम रात 9 बजे शुरू हुआ, जो देर रात 1 बजे तक चला। इस दौरान पंडाल में हंसी-ठहाकों और तालियों की गूंज बनी रही।
हास्य कवि ने लोगों को हंसाया
कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शेखावाटी के मशहूर हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया। वहीं, कवि सुनील सविता रेनवाल ने भी हास्य कविताओं के जरिए माहौल खुशनुमा बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
कवि सम्मेलन में मानसिंह शेखावत मऊ, कुमार तनसुख, कवयित्री अलका शर्मा, शेखर मीणा, शांतिलाल सोनी और मंजू कुमावत ने भी अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी। कवियों ने हास्य और व्यंग्य के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया। देर रात तक श्रोता कविताओं का आनंद लेते रहे।
कई अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. बीएल रणवा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज बंशिया, भाजपा नेता सुरेश कुड़ी, नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशन बिजारनियां, एडवोकेट सोहन लाल सैनी और कवि सुरेंद्र चेजारा सहित कई अतिथि मौजूद रहे। मंच संचालन कवि विवेकानंद शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2470390


