बेटे का टिकट होल्ड होने पर भड़के राजेंद्र राठौड़:बोले- आरसीए में भी होल्ड कर लिया था; जिला परिषद में बेटे-बहू के लिए मांगा था टिकट
बेटे का टिकट होल्ड होने पर भड़के राजेंद्र राठौड़:बोले- आरसीए में भी होल्ड कर लिया था; जिला परिषद में बेटे-बहू के लिए मांगा था टिकट
चूरू : राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बीजेपी में टिकटों पर चल रही रायशुमारी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ नाराज हो गए। दरअसल राठौड़ चूरू जिला परिषद में अपने बेटे पराक्रम राठौड़ और बहू के लिए टिकट मांग रहे थे। रायशुमारी के दौरान संगठन की ओर से कहा गया कि बहू का टिकट फाइनल करते हैं। बेटे के टिकट को फिलहाल होल्ड पर रख लेते हैं। इस पर राजेंद्र राठौड़ भड़क गए।
राठौड़ ने कहा- बेटे के टिकट को आरसीए में भी होल्ड पर रख लिया था। कब तक होल्ड पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा- एक ही परिवार में कई जगह तीन-तीन टिकट दिए गए हैं। मुझसे ही संगठन को क्या समस्या है। राठौड़ इतने नाराज हो गए कि वे एक बार बैठक छोड़कर जाने भी लगे, लेकिन बैठक में मौजूद सीएम भजनलाल शर्मा ने तुरंत स्थिति को भांप कर मामले को संभाला। उन्होंने राजेंद्र राठौड़ से कहा कि आप वरिष्ठ नेता हैं, आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को चल रही बैठक के बाद राठौड़ रवाना हो गए।
राठौड़ बोले- मुझे पता है चुनाव कैसे जीतना है
बैठक के दौरान संगठन का मानना था कि शेखावाटी अंचल बीजेपी के लिए इतना आसान नहीं है। एक ही परिवार से टिकट देने पर क्षेत्र में नाराजगी भी हो सकती है। इस पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा- मुझे पता है, मेरे क्षेत्र में कैसे चुनाव जीतना है। मैंने और जगह जाकर भी चुनाव जिताए हैं। राठौड़ एकबारगी इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने यहां तक कह दिया था कि आप अपनी मर्जी से चुनाव लड़ा लो और जितवा लो।
बेटे-बहू ने जिला परिषद सदस्य के लिए किया नामांकन
चूरू में पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 20 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और बहू कनिका सिंह ने जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन किया। कनिका सिंह ने वार्ड 23 से और पराक्रम सिंह ने वार्ड 39 से नामांकन दाखिल किया है।
ब्यावर में दो रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने परिजनों के लिए मांगा टिकट, किया होल्ड
भाजपा मुख्यालय में रायशुमारी के दौरान संगठन जब ब्यावर जिला परिषद को लेकर टिकट फाइनल कर रहा था। उस समय वार्ड 13 से दो रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने अपने परिजनों के लिए टिकट मांगा। रायशुमारी के दौरान इनमें से एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ दर्ज किसी आपराधिक मामले की एफआईआर संगठन के सामने रखी गई। ऐसे में वार्ड 13 में विवाद बढ़ने पर फिलहाल पार्टी ने यहां की टिकट को होल्ड पर रखा है।
सभी 17 जिलों के टिकट आज ही होंगे फाइनल
तीसरे चरण के 17 जिलों के टिकट फाइनल करने के लिए संगठन ने पहले दो दिन तय किए थे, लेकिन फेस्टिवल सीजन देखते हुए सभी जिलों के टिकट बुधवार को ही फाइनल किए जाएंगे। केवल जिन सीटों पर विवाद की स्थिति है, उन पर गुरुवार को मंथन हो सकता है।
ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, टोंक, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, सलूंबर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, खैरथल-तिजारा, बालोतरा, बूंदी, भरतपुर, डीग, धौलपुर और सवाई माधोपुर जिलों की टिकट बुधवार को फाइनल होनी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2468261

