[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उप प्रधान लोकेश कंवर ने संभाली प्रधान की कुर्सी:प्रधान माया गुर्जर को एसीबी ने रिश्वत लेते किया था ट्रेप, लोकेश कंवर बोलीं-माया गुर्जर को दिलाएंगी न्याय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उप प्रधान लोकेश कंवर ने संभाली प्रधान की कुर्सी:प्रधान माया गुर्जर को एसीबी ने रिश्वत लेते किया था ट्रेप, लोकेश कंवर बोलीं-माया गुर्जर को दिलाएंगी न्याय

उप प्रधान लोकेश कंवर ने संभाली प्रधान की कुर्सी:प्रधान माया गुर्जर को एसीबी ने रिश्वत लेते किया था ट्रेप, लोकेश कंवर बोलीं-माया गुर्जर को दिलाएंगी न्याय

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर के निलंबित होने के बाद उप प्रधान लोकेश कंवर ने बुधवार को प्रधान की कुर्सी संभाल ली है। हालांकि चार्ज दिलाने के लिए बीडीओ या अन्य कोई अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था।

जानकारी के अनुसार प्रधान माया गुर्जर के देवर भोलाराम गुर्जर को एसीबी ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते 20 जनवरी 2023 को रंगे हाथों पकड़ा था। इस मामले में प्रधान माया गुर्जर को दोषी मानते हुए एसीबी ने गिरफ्तार किया था। राजस्थान सरकार में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त आयुक्त और शासन उप सचिव रेखा सामरिया ने 24 मई को आदेश जारी कर उदयपुरवाटी पंचायत समिति की प्रधान माया गुर्जर को पद से निलंबित कर दिया था। उनके आदेशों का हवाला देते हुए 20 जून को जिला परिषद झुंझुनूं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर सिंह ने प्रदेश सरकार के आगामी आदेश तक उप प्रधान लोकेश कंवर को कार्यभार ग्रहण करने के लिए आदेश दिए थे

जिसके बाद उप प्रधान लोकेश कंवर ने बुधवार सुबह 11.15 बजे पदभार ग्रहण किया। उप प्रधान को चार्ज दिलाने के लिए बीडीओ समेत कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। उप प्रधान समर्थकों ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मामले से अवगत करवाया तो उन्होंने लेखाकार नागरमल सैनी को चार्ज ग्रहण करने की कार्रवाई पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उप प्रधान से चार्ज लेने के बारे में एक साधारण आवेदन लिखवा कर ले लिया।

प्रधान की सीट पर बैठते ही उप प्रधान लोकेश कंवर ने कहा कि प्रधान माया गुर्जर सीधी और भोली महिला थी। जिसको षड्यंत्र के तहत फंसाया गया था। उनका पहला उद्देश्य माया गुर्जर को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि वो सही तरीके से कार्य करेंगी, ब्लॉक का विकास करके दिखाएंगी। लोकेश कंवर ने कहा कि वो अच्छी तरह से सत्ता और सीट में तालमेल करके ब्लॉक का विकास कराने का प्रयास करेंगी।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुमन खेदड़, रामसिंह खेदड़, बाघोली सरपंच जतन सैनी, सिंगनोर सरपंच उम्मेद कूड़ी, राजेंद्र जाखड़ धमौरा, रामनिवास मूंड टोडी, प्रहलाद बांगड़वा दूड़ियां, राजेंद्र यादव पापड़ा, महिपाल सिंह गुड़ा मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet