पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ हवलदार रोहिताश सैनी का अंतिम संस्कार
ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से हुआ निधन, इकलौती बेटी को सीआरपीएफ अधिकारियों ने सौंपा तिरंगा तो नम हुईं आंखें
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के संजय नगर ग्राम पंचायत की ढाणी सुईवाला में बुधवार को सीआरपीएफ में कार्यरत हवलदार रोहिताश सैनी (56) का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचने पर पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। अंतिम विदाई के दौरान परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

हवलदार रोहिताश सैनी पुत्र फूलाराम सैनी मध्य प्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने पर उन्हें उपचार के लिए उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां मंगलवार शाम उनका निधन हो गया। बुधवार दोपहर उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव सुईवाला स्थित उनके घर पहुंची तो पत्नी संतरा देवी, माता शांति देवी और इकलौती बेटी रेनू सैनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सीआरपीएफ की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
नीमच से आए सीआरपीएफ के जवानों की टुकड़ी ने इंस्पेक्टर आरएन मिश्रा के नेतृत्व में हवलदार रोहिताश सैनी की पार्थिव देह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान तहसीलदार खेतड़ी सुभाष चंद्र, सीआरपीएफ कमांडेंट दुष्यंत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम धर्मपाल गुर्जर, पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक पूरणमल सैनी, कैप्टन सुमेर सिंह, सुरेंद्र फौजी, हजारीलाल ग्रेट, गोपाल घुमरिया, राजेंद्र मीणा, नोरंग लाल सैनी, सुरेश सैनी, रमेश सैनी, इंजीनियर पूरणमल सैनी, डॉ. मनीष कुमार, घासीराम सैनी, जगदीश प्रसाद, लीलाराम, कैलाश सैनी, राम सिंह सैनी, राजेश सैनी और श्योदान सैनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बेटी को सौंपा तिरंगा, निकाली तिरंगा रैली
अंतिम संस्कार के दौरान सीआरपीएफ अधिकारियों ने हवलदार रोहिताश सैनी की बेटी रेनू सैनी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया। यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इससे पहले करमाड़ी बस स्टैंड से ढाणी सुईवाला तक तिरंगा रैली निकाली गई। ग्रामीणों ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2468256

