श्रीमाधोपुर में रामलीला का राजतिलक लीला के साथ समापन:अंतिम दिन हुआ भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन, आज कवि सम्मेलन
श्रीमाधोपुर में रामलीला का राजतिलक लीला के साथ समापन:अंतिम दिन हुआ भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन, आज कवि सम्मेलन
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में श्री रघुनाथ कला केंद्र की आदर्श रामलीला का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी के स्वागत पर पूरा रामलीला स्थल ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा।
मंचन में पहले लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। इसके बाद अहिरावण द्वारा राम-लक्ष्मण का अपहरण और हनुमानजी द्वारा अहिरावण वध कर उन्हें मुक्त कराने के प्रसंग दिखाए गए। फिर श्रीराम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन हुआ।
कला केंद्र के पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे रामलीला मंच पर कवि सम्मेलन होगा। इसमें हरीश हिंदुस्तानी नवलगढ़, पीके मस्त जयपुर, घनश्याम शर्मा, मीनाक्षी पारीक, अलका शर्मा और शेखर मीणा अपनी प्रस्तुति देंगे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2468214
