पलसाना नगरपालिका के पहले अध्यक्ष नरेश कुमावत ने पदभार संभाला:उपाध्यक्ष और 20 पार्षद रहे मौजूद; विकास कार्यों को मिलेगी गति
पलसाना नगरपालिका के पहले अध्यक्ष नरेश कुमावत ने पदभार संभाला:उपाध्यक्ष और 20 पार्षद रहे मौजूद; विकास कार्यों को मिलेगी गति
पलसाना : नवगठित पलसाना नगर पालिका के पहले अध्यक्ष नरेश कुमावत ने बुधवार को नगर पालिका सभागार में पदभार ग्रहण किया। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नरेश कुमावत निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। पदभार ग्रहण समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्म सिंह शेखावत, सभी 20 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद और गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। पलसाना में पहली बार नगर पालिका बनने के बाद अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने को स्थानीय निकाय के कामकाज की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
समारोह के दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) रवीना चौधरी ने अध्यक्ष नरेश कुमावत और उपाध्यक्ष धर्म सिंह शेखावत को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर पालिका के आगामी कार्यों और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा हुई।
जनसमस्याओं का समाधान रहेगा प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष नरेश कुमावत ने कहा कि पलसाना नगर पालिका क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
विकास कार्यों को मिलेगी गति
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रवीना चौधरी ने कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के चुनाव के बाद बुधवार को पदभार ग्रहण किया गया है। इससे नगर पालिका के कामकाज को गति मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों में और अधिक वृद्धि होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पलसाना में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2468214
