थिरपाली बड़ी के बंटी ने पैरा-एशियन गेम्स में जीता सिल्वर:ऊंची कूद में हासिल किया मेडल, गांव से स्टेडियम तक रोजाना 35 किलोमीटर दौड़ लगाते थे
थिरपाली बड़ी के बंटी ने पैरा-एशियन गेम्स में जीता सिल्वर:ऊंची कूद में हासिल किया मेडल, गांव से स्टेडियम तक रोजाना 35 किलोमीटर दौड़ लगाते थे
पिलानी : जापान में हुए पैरा एशियन गेम्स में पिलानी के पास थिरपाली बड़ी के रहने वाले बंटी ने ऊंची कूद में सिल्वर मेडल जीता है। बंटी की सफलता पर कोच, साथी खिलाड़ियों और थिरपाली बड़ी में परिवार में खुशी का माहौल है।
बंटी के कोच जयसिंह धनखड़ ने बताया- बंटी ने 192 सेमी ऊंची कूद लगाकर यह मेडल जीता। बंटी के पिता सुमेर सिंह जांगिड़ और परिवार के बाकी लोग भी बहुत खुश हैं। बंटी ने करीब पांच साल पहले खेल शुरू किया था। कम सुविधाओं के बावजूद उसने लगातार अभ्यास किया। वह सर्दी, गर्मी और बारिश में भी रोज थिरपाली बड़ी से देवरोड़ स्टेडियम तक करीब 35 किलोमीटर का सफर तय करके प्रैक्टिस करता था।
मेडल जीतने के बाद बंटी ने सबसे पहले अपने कोच जयसिंह धनखड़ को फोन किया। उसने अपनी यह जीत कोच को समर्पित की। बंटी की इस सफलता से इलाके के दूसरे खिलाड़ियों और युवाओं को भी प्रेरणा मिली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2468133
