फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने पर दिया जोर
झुंझुनूं : जिले के शहरी क्षेत्रों में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की वर्तमान स्थिति, क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
संपर्क पोर्टल की शिकायतों पर विशेष जोर
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने शिकायतों के समाधान में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अनावश्यक देरी से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने यहां लंबित प्रकरणों की नियमित निगरानी करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
आचार संहिता की पालना के निर्देश
पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शासकीय योजनाओं और नियमित प्रशासनिक कार्यों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में लोक सेवा की सहायक निदेशक शिवा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2468062
