[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर किया अंत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर किया अंत

रेलवे कॉलोनी के रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़, रामलीला के कलाकारों ने शानदार मंचन से बांधा समां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार शाम रेलवे कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में हनुमान मंदिर विकास समिति की ओर से 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण दहन किया। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार रावण के पुतले को रंग-बिरंगी पन्नियों से आकर्षक रूप दिया गया था। स्थानीय कारीगर रुकमानंद बरोड़ और महेश कुमार बरोड़ ने करीब 15 दिनों की मेहनत से पुतला तैयार किया।

रामलीला के कलाकारों ने जीता दर्शकों का दिल

रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान कला मंदिर में हनुमान सेवा समिति की ओर से आयोजित दस दिवसीय रामलीला में कलाकारों ने विभीषण शरणागति, रामसेतु स्थापना, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। विजयादशमी पर कार्यक्रम की शुरुआत तनवीर खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद गणेश वंदना के साथ मंचन शुरू हुआ।

राम की भूमिका राजकुमार, लक्ष्मण की योगेंद्र, रावण की राजेश गौतम, हनुमान की विक्रम सिंह, मेघनाथ की प्रेम चौधरी, विभीषण की कौशल, कुंभकरण की रामनिवास मीणा, सुग्रीव की महेंद्र टकणेत, सुखेन की गोपाल, भरत की मनोज मीणा और अंगद की भूमिका नेमीचंद ने निभाई। कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। रामलीला के समापन पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमानजी का राजतिलक किया गया। इसके बाद आतिशबाजी हुई और रावण के पुतले का दहन किया गया।

कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुमार माथुर, टीआरडी के जयप्रकाश राजपुरोहित, रेलवे एएसआई ख्यालीराम मीणा, राजेश चौधरी, रेलवे के अधिकारी, अधिवक्ता नासिर खान, अधिवक्ता यूनुस खान, आसिफ खान और पार्षद रामेश्वर नायक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin