[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुरेशियान नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-2 का समापन, तनवीर खान ने बांटे पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुरेशियान नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-2 का समापन, तनवीर खान ने बांटे पुरस्कार

32 टीमों ने लिया भाग, विजेता-उपविजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के मोहल्ला व्यापारियान में आयोजित कुरेशियान नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-2 का समापन समारोह उत्साह के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं युवा कांग्रेस नेता तनवीर खान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। रात्रिकालीन मुकाबलों को देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

खेलों से बढ़ती है अनुशासन और टीम भावना

समारोह को संबोधित करते हुए तनवीर खान ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आपसी भाईचारा, अनुशासन और टीम भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन के लिए कुरेशियान क्लब की टीम को बधाई दी।

पुरस्कार वितरण के दौरान विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया गया। उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ शूटर जैसी व्यक्तिगत श्रेणियों में भी पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में कुरेशियान क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि तनवीर खान और समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin