[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कन्या भोज के साथ नवरात्रि कार्यक्रमों का समापन, उपहार पाकर खिल उठे बच्चियों के चेहरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कन्या भोज के साथ नवरात्रि कार्यक्रमों का समापन, उपहार पाकर खिल उठे बच्चियों के चेहरे

कन्या भोज के साथ नवरात्रि कार्यक्रमों का समापन, उपहार पाकर खिल उठे बच्चियों के चेहरे

झुंझुनूं : स्त्री शक्ति महिला संस्थान की ओर से नवरात्रि के नौवें दिन कन्या भोज का आयोजन कर नौ दिवसीय कार्यक्रमों का समापन किया गया। इस दौरान संस्थान की टीम झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंची और वहां रहने वाली बालिकाओं को तिलक लगाकर भोजन कराया। बच्चियों को भोजन के पैकेट और उपहार भी वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चियों के चेहरे खिल उठे।

संस्थान की इस पहल का उद्देश्य नवरात्रि के पावन अवसर पर जरूरतमंद बालिकाओं के साथ खुशियां बांटना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना रहा। संस्थान की सदस्य ललित राठौड़ ने बताया कि नौ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम शामिल रहे। इसके अलावा एक बच्ची को गोद लेने और हेलमेट वितरण जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य भी किए गए।

कन्या भोज एवं समापन कार्यक्रम में सुमन मील, रविता झाझड़िया, सरोज बड़ाऊ, शशि मरोलिया, सुनीता चौधरी, ज्योति मांजू और सुलक्षणा कंवर मौजूद रहीं। संस्थान की सदस्यों ने बच्चियों के साथ खुशियां बांटकर सेवा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin