महाराव शेखाजी की जयंती पर पुष्पांजलि:महापुरुषों के आदर्श अपनाने का संदेश; समाज की एकता पर जोर
महाराव शेखाजी की जयंती पर पुष्पांजलि:महापुरुषों के आदर्श अपनाने का संदेश; समाज की एकता पर जोर
धोद : अनोखू में महाराव शेखाजी की जयंती पर ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन और आदर्शों को याद करते हुए समाज में एकता व भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। टंवरपाल सिंह अनोखू ने समाज में बढ़ती वैमनस्यता और जातिगत भेदभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महापुरुष पूरे समाज के प्रेरणास्रोत होते हैं। युवाओं को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम और सहयोग से आगे बढ़ना चाहिए।
इतिहास के जानकार प्रताप सिंह अनोखू ने महाराव शेखाजी के जन्मस्थल और ऐतिहासिक योगदान पर बात की। उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के इतिहास से प्रेरणा लेकर समाजहित में काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक विक्रम सिंह अनोखू ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर पदम सिंह पटवारी, कुल्डाराम सैनी, पृथ्वी सिंह, नरपत सिंह समेत कई ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2465366


