[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में 25 फीट के रावण का दहन, लक्की ड्रॉ में शंभू सिंह को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

चिराना में 25 फीट के रावण का दहन, लक्की ड्रॉ में शंभू सिंह को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देर रात तक चला मुकाबला, 130 अन्य विजेताओं को भी मिले पुरस्कार

चिराना : कस्बे में आशीर्वाद फाउंडेशन की ओर से दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में 25 फीट ऊंचे रावण का आतिशबाजी के बीच दहन किया गया। आयोजन के दौरान वॉलीबॉल प्रतियोगिता और लक्की ड्रॉ सहित विभिन्न गतिविधियां हुईं। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

लक्की ड्रॉ में पहला पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी शंभू सिंह शेखावत को मिला। दूसरा पुरस्कार रेफ्रिजरेटर मयंक और तीसरा पुरस्कार वॉशिंग मशीन जैनी सैनी ने जीता। इसके अलावा 130 अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता देर रात तक चली। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद देर शाम आतिशबाजी के साथ 25 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया।

कार्यक्रम में प्रशासक राजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच प्रियंका सैनी, प्रभाती लाल सैनी, अभिमन्यु सिंह शेखावत, गौरीशंकर सैनी, बाबूलाल सैनी, केशर देव सैनी, डॉ. राजेंद्र कुमावत, डॉ. आशुतोष मीणा, किशोर सैनी, संतोष कुमावत, धर्मसिंह और योगेंद्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin