चिड़ावा के कबूतरखाना में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष:चुनाव के समय से चल रही थी दुश्मनी, धारदार नुकीली वस्तु से हमले का आरोप लगाया
चिड़ावा के कबूतरखाना में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष:चुनाव के समय से चल रही थी दुश्मनी, धारदार नुकीली वस्तु से हमले का आरोप लगाया
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के कबूतरखाना इलाके में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। आपसी रंजिश को लेकर हुए इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच यह रंजिश चुनाव के समय से चली आ रही थी। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।
पिछले कुछ दिनों से चल रही थी तनातनी
मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका चुनाव के समय वार्ड 26 में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। उसी मामले में दोनों पक्षों में काफी दिनों से तनातनी थी। आज सुबह करीब दस बजे दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। बात झगड़े से मारपीट तक पहुंच गई।
सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। इस घटना में अख्तर, अकरम, इमरान और उस्मान खान घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। घायलों ने धारदार नुकीली वस्तु से हमले का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2464822

