मानोता जाटान में 66.50लाख की सड़क की अनावरण पट्टी गायब:14 साल बाद गायब हुई पट्टी, ग्रामीणों में नाराजगी; पीडब्ल्यूडी थाने में देगा शिकायत
मानोता जाटान में 66.50लाख की सड़क की अनावरण पट्टी गायब:14 साल बाद गायब हुई पट्टी, ग्रामीणों में नाराजगी; पीडब्ल्यूडी थाने में देगा शिकायत
खेतड़ी : उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के मानोता जाटान से लोयल सड़क के उद्घाटन की अनावरण पट्टी रहस्यमयी तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से 66.50 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क का लोकार्पण 2 नवंबर 2012 को हुआ था। करीब 14 साल बाद पट्टी गायब होने से स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
मौके से ईंटें तक उखाड़ीं, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
ग्रामीणों के अनुसार, यह अनावरण पट्टी ग्राम पंचायत भवन के सामने और शहीद रामकुमार सिंह स्कूल के पीछे लगी हुई थी। आरोप है कि पट्टी को तोड़कर वहां से हटा दिया गया है और उसके आसपास की ईंटें तक उखाड़ ली गई हैं। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी रामावतार गुर्जर और प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने पट्टी हटाने की जानकारी से इनकार किया है, जिससे मामला और गहरा गया है।
पूर्व मंत्रियों से जुड़ा है मामला, जांच की उठी मांग
इस सड़क का उद्घाटन तत्कालीन सूचना व जनसंपर्क मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्य मंत्री बृजेंद्र ओला और खेतड़ी प्रधान बजरंग सिंह चारावास ने किया था। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ढाका ने इसे गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एईएन) भीम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही खेतड़ी नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाने और जांच कराने की तैयारी की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2464822

