सांवली सर्किल से नगर परिषद तक हटाए अवैध होर्डिंग-बैनर, अब लगेगा जुर्माना
सांवली सर्किल से नगर परिषद तक हटाए अवैध होर्डिंग-बैनर, अब लगेगा जुर्माना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : शहर की सुंदरता बिगाड़ने और यातायात में बाधा बनने वाले बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग, बोर्ड और बैनरों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई की। सांवली सर्किल से नगर परिषद तक सड़क के दोनों ओर और डिवाइडरों के बीच लगे प्रचार सामग्री को हटाकर जब्त किया गया। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार नगर परिषद सभापति खतीजा बानो और आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। नगर परिषद ने कोचिंग संस्थानों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, राजनीतिक दलों और अन्य संस्थाओं से निर्धारित नियमों की पालना करने की अपील की है।
नगर परिषद के अनुसार, विभिन्न सर्किलों, चौराहों और डिवाइडरों पर अनधिकृत रूप से पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। साथ ही वाहन चालकों का ध्यान भटकने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
परिषद ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक या प्रतिबंधित स्थान पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाए। प्रचार सामग्री लगाने के लिए नगर परिषद के निर्धारित अधिकृत स्थानों पर नियमानुसार स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रचार सामग्री जब्त करने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।
नगर परिषद का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ सीकर की ऐतिहासिक विरासत और सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता को सुरक्षित रखना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2465673

