[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

राजस्थान में नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी

अंकित फोगाट की धन्यवाद यात्रा का बाजडोली में समापन, सम्मान समारोह में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

सिंघाना : युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट की धन्यवाद यात्रा का रविवार रात उनके गांव बाजडोली में समापन हुआ। इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी और पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने अंकित फोगाट को जीत की बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ युवा कांग्रेस प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी।

अभिषेक चौधरी ने कहा कि नशे की समस्या युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। युवा कांग्रेस इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संगठन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। नशे के खिलाफ अभियान भी इसी रणनीति का हिस्सा होगा।

पंचायत चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों में अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को जीत दिलाकर गांव की सरकार में भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।

फोगाट ने कहा कि युवाओं के अधिकार, मान-सम्मान और हक की लड़ाई में प्रदेश नेतृत्व उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनहित के मुद्दे उठाने की बात कही। मतदाता सूची और कथित वोट चोरी से जुड़े मुद्दों पर भी उन्होंने पार्टी के निर्देशानुसार आंदोलन जारी रखने की बात कही।

दो दर्जन से अधिक स्थानों पर हुआ स्वागत

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार झुंझुनूं पहुंचे अंकित फोगाट ने धन्यवाद यात्रा निकाली। झुंझुनूं शहर से बाजडोली तक दो दर्जन से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। समारोह में अभिषेक चौधरी ने कहा कि अंकित फोगाट को बड़े जनादेश के साथ जिलाध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झुंझुनूं में युवा संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायती राज चुनावों के कारण प्रदेश के कई पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने शुभकामनाएं भेजी हैं।

2,086 मतों से जीते थे अंकित फोगाट

सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बाजडोली गांव निवासी 31 वर्षीय अंकित फोगाट ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चुनाव में 14,052 वोट हासिल किए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार को 11,966 वोट मिले। इस तरह फोगाट ने 2,086 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।इससे पहले अंकित फोगाट अरड़ावता पहुंचकर केंद्रीय मंत्री स्व. शीशराम ओला के स्मृति स्थल पर गए और पुष्पांजलि अर्पित की।

समारोह में भाटीवाड़ के पूर्व सरपंच विजयपाल, सुनील बगड़िया, सरपंच आनंद झाझड़िया, राजेश गोदारा, प्रवीण बसेरा, सरपंच कृष्ण गांधी, गुरुदयाल ढाका, ठेकेदार चंदगीराम, सरदाराराम ढाका, अमरसिंह झाझड़िया, धर्मसिंह नेहरा, सुरेंद्र सैनी, विशेष पूनियां, रामप्रताप पूनियां, ईश्वर पूनियां, दयानंद पूनियां, रजनीश, रणवीर डांगी, कपिल भगेरिया, यश काकोड़ा, कामेश्वर मील, पंकज, विकास, विनोद पूनियां, कमल, लक्की नेहरा, मातूसिंह, सुरेश शर्मा, मिंटू, राजेश ख्यालिया, विकास ख्यालिया, अमित ख्यालिया, आमिर खान और बख्तावर खान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin