[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

5 साल बाद भी अधूरा सामुदायिक भवन:फर्श और दरवाजे नहीं लगे, सीढ़ियों पर रेलिंग भी नहीं; लोगों ने निर्माण पूरा करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

5 साल बाद भी अधूरा सामुदायिक भवन:फर्श और दरवाजे नहीं लगे, सीढ़ियों पर रेलिंग भी नहीं; लोगों ने निर्माण पूरा करने की मांग की

5 साल बाद भी अधूरा सामुदायिक भवन:फर्श और दरवाजे नहीं लगे, सीढ़ियों पर रेलिंग भी नहीं; लोगों ने निर्माण पूरा करने की मांग की

सरदारशहर : सरदारशहर के वार्ड नंबर 9 में नागरिक मंडल सामुदायिक भवन का निर्माण पांच साल से अधूरा है। भवन के पहले फ्लोर पर कमरे और सीढ़ियां नहीं बनी हैं, जिससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही है।

2022 में मजूंर हुए थे 5 लाख रुपए

साल 2022 में तत्कालीन विधायक भंवरलाल शर्मा ने इसके लिए 5 लाख रुपए मंजूर किए थे। यह काम नगर पालिका के जरिए ठेकेदार नवाब खान को करना था। कमरों में फर्श और दरवाजे नहीं लगे, वहीं सीढ़ियों पर रेलिंग भी नहीं है।

मोहल्ले के लोगों ने विधायक अनिल शर्मा, पूर्व सभापति राजकरण चौधरी और ठेकेदार नवाब खान से कई बार संपर्क किया। अब सभापति को लिखित आवेदन देकर काम पूरा कराने की मांग की गई है। सभापति ने काम पूरा करवाने का भरोसा दिया है।

वर्तमान पार्षद के पिता ने दान की थी जमीन

यह भवन मोहल्ले के लोगों के लिए उपयोगी है। इसकी जमीन वर्तमान पार्षद राजूनाथ के पिता लूणनाथ ने दान की थी। साल 2010 में 5 लाख रुपए से यह भवन बना था। लोग चाहते हैं कि अधूरे काम को जल्द पूरा किया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin