[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में नवमी पर मां दुर्गा की महाआरती:घर-घर हुआ कन्या पूजन, समापन पर निकलेगी विदाई शोभायात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में नवमी पर मां दुर्गा की महाआरती:घर-घर हुआ कन्या पूजन, समापन पर निकलेगी विदाई शोभायात्रा

श्रीमाधोपुर में नवमी पर मां दुर्गा की महाआरती:घर-घर हुआ कन्या पूजन, समापन पर निकलेगी विदाई शोभायात्रा

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार दोपहर को मां दुर्गा की विशेष महाआरती की गई। इसमें महिला श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मातारानी के दर्शन किए। श्री गोपीनाथ मंदिर के पीछे स्थित कानूनगो के नोहरे में महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, श्रद्धालुओं ने घर-घर कन्याओं को भोजन कराकर कन्या पूजन किया।

समिति अध्यक्ष अनिल बागरियावासवाला ने बताया-अष्टमी और नवमी पर देवी पूजन, संगीतमय महाआरती और दुर्गासप्तशती पाठ सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार देर शाम दीपदान और हवन-यज्ञ होगा। साथ ही महोत्सव में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को सम्मानित किया जाएगा।

महोत्सव का समापन मंगलवार को होगा। दोपहर 2 बजे मां दुर्गा की विदाई शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे खंडेला के चारोड़ा धाम में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin