नीमकाथाना पंचायत समिति में 100 प्रत्याशी मैदान में डटे:23 उम्मीदवारों ने वापस लिया पर्चा, कई वार्डों में कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुकाबला
नीमकाथाना पंचायत समिति में 100 प्रत्याशी मैदान में डटे:23 उम्मीदवारों ने वापस लिया पर्चा, कई वार्डों में कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुकाबला
नीमकाथाना : नीमकाथाना पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। अब प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जिससे कई वार्डों में मुकाबला रोचक हो गया है। ज्यादातर वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, जबकि कुछ वार्डों में अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
नीमकाथाना में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 123 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। नाम वापसी के दिन 23 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद अब 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
28 अक्टूबर को मतदान, 20 नवंबर को आएंगे परिणाम
जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटेंगे और मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2462284


