[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में दुर्गा पूजा में डांडिया-गरबा की धूम:पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने घूमर नृत्य से बांधा समां, भक्ति और उल्लास का संगम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में दुर्गा पूजा में डांडिया-गरबा की धूम:पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने घूमर नृत्य से बांधा समां, भक्ति और उल्लास का संगम

जसरापुर में दुर्गा पूजा में डांडिया-गरबा की धूम:पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने घूमर नृत्य से बांधा समां, भक्ति और उल्लास का संगम

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के वार्ड नंबर 2 स्थित खटीकान मोहल्ले में दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। रविवार शाम माता की आरती के बाद दो दिवसीय गरबा-डांडिया कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूजा पंडाल गूंज उठा।

आईसा खींची ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर उत्साह के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने माता के भजनों की धुन पर गरबा और डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। राजस्थानी संस्कृति की पहचान घूमर नृत्य ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कन्या पूजन के साथ होगा महोत्सव का समापन

सोमवार को दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर माता की आरती के बाद कन्या पूजन किया जाएगा। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया जाएगा और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में आईसा खींची, ईशु खिंची, निशा खिंची, लक्षिता कुमारी, पारुल कुमारी, अंतिमा, सुहाना, मनीषा कुमारी, स्नेहा कुमारी, पलक, कविता, सोनू खिंची, अवंतिका खिंची, दीपांशी खिंची, ऋषिका कुमारी, निकिता कुमारी, सपना खिंची सहित कई महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन में प्रकाश फागना, विनोद जोशी, महिपाल खींची, हजारी खींची, प्रकाश खींची और जगदीश खींची सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin