चिड़ावा में विक्की हिन्दू के भजनों पर झूमे श्रद्धालु:दुर्गा महोत्सव में महाआरती हुई, आज रात डांडिया नाइट का आयोजन
चिड़ावा में विक्की हिन्दू के भजनों पर झूमे श्रद्धालु:दुर्गा महोत्सव में महाआरती हुई, आज रात डांडिया नाइट का आयोजन
चिड़ावा : चिड़ावा में श्री शिव हनुमान मित्र मंडल ने पंचम श्री दुर्गा महोत्सव और श्री कृष्ण कथा का आयोजन किया। रविवार रात को धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिसकी शुरुआत महाआरती से हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। दीपों की रोशनी और जयकारों से पूरा पंडाल भक्ति से भर गया।
महाआरती के बाद राष्ट्रवादी भजन गायक विक्की हिन्दू की भजन संध्या हुई। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे दिखे। पूरा पंडाल जय श्री राम और जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा, हनुमान जी महाराज, बाबा श्याम और अन्य देवी-देवताओं की आराधना की।
मंडल की ओर से महोत्सव में हर दिन अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें शहरवासी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को रात 9 बजे से डांडिया नाइट का आयोजन होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462460

