[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा में शहीद का शहादत दिवस मनाया:पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, कांगो में शांति सेना के दौरान हुए थे शहीद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोठड़ा में शहीद का शहादत दिवस मनाया:पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, कांगो में शांति सेना के दौरान हुए थे शहीद

गोठड़ा में शहीद का शहादत दिवस मनाया:पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, कांगो में शांति सेना के दौरान हुए थे शहीद

खेतड़ीनगर : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा में सोमवार को साउथ अफ्रीका के कांगो में शहीद हुए धर्मपाल सैनी का 14 वां शहादत दिवस मनाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता बाबूलाल सैनी ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद धर्मपाल सैनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि शहीद हमारे देश के लिए गौरव की बात होती है। यह हमारे जिले की एक परंपरा रही है, कि यहां का हर वीर योद्धा सेना में जाकर देश सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश के ऊपर बलिदान हो जाता है।

भारतीय सेना की फर्स्ट गार्ड में भर्ती हुए

धर्मपाल सैनी का जन्म 5 मई 1979 को गोठड़ा पंचायत की ढाणी जैसा वाली में हुआ था। 6 जून 2000 को भारतीय सेना की फर्स्ट गार्ड में भर्ती हुए थे। शहीद नायक धर्मपाल सैनी ने सेना में रहते हुए कई ऑपरेशन में भाग लिया, जहां अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। जिस पर भारतीय सेना की ओर से साउथ अफ्रीका के कांगो में भेजी गई शांति सेना में उन्हें शामिल किया गया।

जब वह शांति सेना में कांगो में तैनात थे तो अक्टूबर 2012 को देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इस दौरान युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर हरिराम गुर्जर, बबलू अवाना जुगल किशोर सैनी, राधेश्याम सैनी, नागर मल सैनी, भाताराम सैनी, प्रकाश चंद, सुरेश सैनी, नगेंद्र भरगढ, कैप्टन सुंदरलाल, हवलदार किशनलाल, हरिराम सैनी, शीशपाल, रवि सैनी, गोरूराम, हनुमान प्रसाद, वीरांगना संतरा देवी, किरण, बनवारीलाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin