[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीटी हॉस्टल में ट्रेनी मैकेनिकल इंजीनियर ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जीटी हॉस्टल में ट्रेनी मैकेनिकल इंजीनियर ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मां के फोन करने पर दोस्त कमरे में पहुंचा, दरवाजा तोड़कर देखा तो पंखे से लटका मिला आशीष; आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

खेतड़ीनगर। केसीसी टाउनशिप स्थित जीटी हॉस्टल में एक ट्रेनी मैकेनिकल इंजीनियर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान हरियाणा के कौसली निवासी आशीष यादव (28) पुत्र अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। वह केसीसी परियोजना के कंसन्ट्रेटर प्लांट में ट्रेनी मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ीनगर थाना पुलिस और केसीसी परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मां ने फोन किया तो दोस्त को भेजा कमरे पर

जानकारी के अनुसार, आशीष यादव ने 4 अगस्त 2026 को केसीसी परियोजना के कंसन्ट्रेटर प्लांट में ट्रेनी मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यभार संभाला था। वह केसीसी के जीईटी हॉस्टल के कमरा नंबर आठ में रह रहा था।

सोमवार सुबह आशीष की मां ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाने पर उन्होंने हॉस्टल में रहने वाले उसके पड़ोसी आयुष से संपर्क किया और बेटे से बात करवाने के लिए कहा। इसके बाद आयुष आशीष के कमरे पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उसने अन्य साथियों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो आशीष कमरे के अंदर पंखे से फंदे पर लटका मिला। घटना का पता चलते ही हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने पर खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य और जानकारी जुटाई।

थानाधिकारी राकेश कुमार के अनुसार, मृतक के पिता अश्वनी यादव ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि सुबह करीब सात बजे उन्होंने आशीष को फोन किया था, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने उसके दोस्त को कमरे पर भेजा। दोस्त ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने की जानकारी दी। दरवाजा तोड़कर देखने पर आशीष फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज किया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, आशीष ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin