सालासर पदयात्रियों की सेवा के लिए 22वां भंडारा शुरू, 24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सुविधा
सालासर पदयात्रियों की सेवा के लिए 22वां भंडारा शुरू, 24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सुविधा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर जयपुर रोड स्थित सनसिटी गार्डन में आस्था सेवा संस्थान की ओर से सालासर बालाजी जाने वाले पदयात्रियों की सेवा के लिए 22वें भंडारे का सोमवार सुबह शुभारंभ हुआ। चूरू विधायक हरलाल सहारण और नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने फीता काटकर भंडारे का उद्घाटन किया।
संस्थान अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पदयात्रियों की सुविधा के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। यहां श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन, गर्म पानी, विश्राम के लिए वातानुकूलित स्थान और 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को राहत देना और उनकी जरूरतों के समय मदद करना है।

शर्मा ने बताया कि संस्थान धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन करता है। भंडारे में पदयात्रियों के भोजन, विश्राम और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र सैनी, धर्मेंद्र राकसिया, आकाश सैनी, राकेश शर्मा, राजेश रक्षक और सुनील ढाका सहित आस्था सेवा संस्थान के अशोक तंवर, अजय, दीनदयाल सैनी, कैलाश जांगिड़, दिलीप पंवार, अभय सिंह, प्रशांत भारद्वाज, उत्तम पारीक, प्रशांत शर्मा, नवीन, पंकज सैनी, विनोद शर्मा और विकास तंवर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2462224


