[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हनुमान ने संजीवनी के लिए उठाया द्रोणगिरि पर्वत, आज होगा 40 फीट के रावण के पुतले का दहन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हनुमान ने संजीवनी के लिए उठाया द्रोणगिरि पर्वत, आज होगा 40 फीट के रावण के पुतले का दहन

खेतड़ी नगर के रामलीला मैदान में हनुमान की उड़ान देखने उमड़े हजारों दर्शक, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध का हुआ मंचन

खेतड़ी नगर : केसीसी के रामलीला मैदान में चल रहे दस दिवसीय रामलीला महोत्सव के आठवें दिन रविवार को लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध और हनुमान की उड़ान का रोमांचक मंचन हुआ। हनुमान की उड़ान देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। लक्ष्मण के मूर्छित होने और उनके प्राण बचाने के लिए हनुमान के द्रोणगिरि पर्वत उठाकर लाने के प्रसंग ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

लीला में मेघनाथ ने ब्रह्मशक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। इसके बाद हनुमान संजीवनी बूटी लाने के लिए द्रोणगिरि पर्वत उठा लाए। हनुमान का किरदार निभा रहे सवाईसिंह ने सुरक्षा पेटी और रस्से की सहायता से करीब 30 फीट की ऊंचाई पर लगभग 150 मीटर तक हवा में उड़ान का मंचन किया। इस दृश्य को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। हनुमान के मंच पर पहुंचते ही संकटमोचन हनुमान और भगवान श्रीराम के जयकारों से मैदान गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी मनोज घुमरिया थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभु सैनी, बाबूलाल सैनी, रविंद्र फौजी, हरीराम गुर्जर, चुन्नीलाल चनेजा, नासीर हुसैन, अनिल भरगड़ और मनोज श्योराण मौजूद रहे। इस अवसर पर रामलीला समिति की ओर से भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।

रामलीला का निर्देशन राजकुमार जलंद्रा और मुरारीलाल कर्मचंदानी ने किया। राम की भूमिका संजय जिदंड, लक्ष्मण की गिरजा शंकर, रावण की चुन्नीलाल, मेघनाथ की तिपेश जांगिड़, सुग्रीव की मनोहरलाल, अंजनी माता की राजेश नारवाल और कालनेमि की भूमिका राजकुमार ने निभाई।

आज निकलेगी झांकी, नेहरू मैदान में होगा रावण दहन

रामलीला समिति के अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, महामंत्री अभिषेक पारीक और उपाध्यक्ष राजेश डांढेल ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे केसीसी के नेहरू मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पहले शाम 4 बजे रामलीला मैदान से कलाकारों की झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नेहरू मैदान पहुंचेगी, जहां भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin