[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में ‘थिरकन री रात’ में उमड़ा जनसैलाब, डांडिया की धुन पर देर रात तक झूमे लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में ‘थिरकन री रात’ में उमड़ा जनसैलाब, डांडिया की धुन पर देर रात तक झूमे लोग

पिंजरापोल गौशाला मैदान में सजा रंगारंग महोत्सव, पारंपरिक वेशभूषा, रंगीन रोशनी और आतिशबाजी ने बांधा समां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

रतनगढ़ : शहर के चूरू रोड स्थित पिंजरापोल गौशाला मैदान में शनिवार, 17 अक्टूबर को टीम GALAXY एवं GALAXY BUSINESS GROUP की ओर से डांडिया महोत्सव ‘थिरकन री रात-2026’ आयोजित किया गया। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में करीब 13 से 14 हजार लोगों ने भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियों, महिलाओं और बच्चों ने गरबा-डांडिया की धुन पर देर रात तक नृत्य किया।

महोत्सव का शुभारंभ मां भगवती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जयपुर से आए डीजे एमी ने गुजराती गरबा, राजस्थानी लोकधुनों और आधुनिक संगीत से माहौल को उत्साह से भर दिया। वहीं, मंच संचालक जीत, प्रियंका और पूर्णिमा ने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

मैदान में आकर्षक मंच सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालीं। आयोजन स्थल पर पेयजल, सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया।

प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत

महोत्सव में कुबेर ग्रुप के विकास मालू, राजस्थान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष केशरीचंद शर्मा, सालासर बालाजी मंदिर से डॉ. नरोत्तम पुजारी, हंसराज पुजारी व ज्योति पुजारी और पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

इसके अलावा लक्ष्मीनारायण सोनी, सांवरमल सोनी, मनीष रिणवा, डीएसपी इंसार अली, सीआई संदीप पूनिया, सीबीआई निरीक्षक सूरजभान मण्डार व प्रियंका मण्डार, नगर पालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत, गोपी प्रजापत, मनोज जोशी, कुणाल व्यास, गौतम महर्षि और विश्वनाथ सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण और साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा स्मृति-चिह्न भेंट किए।

सहयोगकर्ताओं का जताया आभार

आयोजक मंडल ने आयोजन के लिए मैदान उपलब्ध कराने और सहयोग देने पर पिंजरापोल गौशाला प्रबंधन समिति का आभार जताया। साथ ही पुलिस-प्रशासन, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगकर्ताओं और नगरवासियों को धन्यवाद दिया।

वार्ड 31 के पार्षद हेमंत जयप्रकाश ताम्रायत ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर सांस्कृतिक आयोजन की सफलता रतनगढ़ के लोगों की एकजुटता और सहयोग भावना को दर्शाती है। टीम GALAXY एवं GALAXY BUSINESS GROUP ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना, परिवारों को मनोरंजन का अवसर देना और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin