मां करणी के जन्मोत्सव में पहुंचे राजेंद्र राठौड़:पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मां के दरबार में धोक लगाकर पूजा की
मां करणी के जन्मोत्सव में पहुंचे राजेंद्र राठौड़:पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मां के दरबार में धोक लगाकर पूजा की
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
छापर : छापर के नरबदा बास मां करणी मंदिर में शनिवार रात 639वां जन्मोत्सव मनाया गया। श्री करणी नवयुवक मंडल, मोदी व दुधोडिया परिवार ने भजन संध्या और महाभंडारा आयोजित किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए।
राठौड़ ने मां के दरबार में धोक लगाकर पूजा की। पुजारी करणीदान सामौर ने तिलकार्चन किया। एंजियोप्लास्टी के बाद पहली बार पहुंचे राठौड़ ने कहा, धार्मिक आयोजन समाज में नई ऊर्जा लाते हैं। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

जोधपुर के कलाकार गजेंद्र राव और संत प्रकाशनाथ महाराज ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, पालिकाध्यक्ष प्रेमसुखी जांगिड़, राजलदेसर पालिकाध्यक्ष गोपाल मारू, पालिका उपाध्यक्ष इंदिरा पारीक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2459010


