खोह में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने पर ग्रामीणों का रोष, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
दूसरे दिन भी धरना जारी, डीएसपी-एसडीएम सहित अधिकारी पहुंचे मौके पर; ग्रामीण बोले- जल्द गिरफ्तार हों आरोपी, नहीं तो तेज करेंगे आंदोलन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोह में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के विरोध में ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बाबा साहब की प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तार करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार शाम करीब 5 बजे डीएसपी, उपखंड अधिकारी तानिया रिणवा, तहसीलदार झंडूराम कुड़ी और थानाधिकारी रामपाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उनकी मांगों पर चर्चा की। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश करते हुए मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

22 अक्टूबर तक का समय, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट रूप से 22 अक्टूबर तक का समय दिया है। उनका कहना है कि निर्धारित समय सीमा में आरोपियों की गिरफ्तारी और उचित कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से हो और घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर
धरने के दौरान पूर्व सरपंच बाबूलाल फौजी, रविन्द्र भड़ाणा, ब्रह्मदत्त मीणा गुड़ा, सुरेश मीणा, धारासिंह, जेपी महला, रामकरण गुर्जर, सरदाराराम गुर्जर, हनुमान वकील, शीशराम खटाणा, महिपाल खलवा, जेपी खटाणा, बजरंग पहलवान, प्रकाश चावड़ा, प्रशांत सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। मामले में पुलिस द्वारा जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू किए हैं।
ग्रामीणों का दो टूक संदेश
“बाबा साहब की प्रतिमा के साथ हुई घटना में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई हो। 22 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।”
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2458915


