झुंझुनूं में 100 दुपहिया वाहन चालकों को बांटे हेलमेट, वाहनों पर लगाए परावर्तक
स्त्री शक्ति संस्था की महिलाओं ने तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर किया जागरूक
झुंझुनूं : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस ने स्त्री शक्ति संस्था के सहयोग से 100 दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। इस दौरान संस्था की महिला सदस्यों और महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को तिलक लगाकर तथा रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश की।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और शहर वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात संकेतों की पालना करने की जानकारी दी।
वाहनों पर लगाए परावर्तक
रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऊंटगाड़ी, बस, टेंपो और ट्रकों के पीछे परावर्तक लगाए गए। इससे रात के समय पीछे से आने वाले वाहन चालकों को इन वाहनों की स्पष्ट पहचान हो सकेगी।
झुंझुनूं पुलिस ने आमजन से अपील की कि दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा मानक हेलमेट पहनें और सभी यातायात नियमों की पालना करें, ताकि स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2458915


