साहवा में अवैध देसी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश:6720 नकली पव्वे, स्प्रिट और मशीनें मिलीं; चार आरोपी गिरफ्तार
साहवा में अवैध देसी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश:6720 नकली पव्वे, स्प्रिट और मशीनें मिलीं; चार आरोपी गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू की साहवा पुलिस ने वार्ड 15 में एक घर पर छापा मारकर अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 140 कार्टनों में पैक 6720 नकली शराब के पव्वे, स्प्रिट से भरा ड्रम, शराब बनाने का घोल, पैकिंग मशीनें और एक कैंपर गाड़ी समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त की।

पुलिस ने धीरवास बड़ा निवासी विनोद कुमार, मांगीलाल नाई और रामपुरा राघेड़ी हनुमानगढ़ निवासी राजेश कुमार व सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है।
साहवा थानाधिकारी जगदीश गोदारा ने बताया कि गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखकर मकान में घुस गया। पीछा करने पर अंदर मिलावटी शराब बनाने, पव्वों में भरने और नकली लेबल लगाने का काम चल रहा था।

जब्त सामग्री में 200 लीटर स्प्रिट, 500 लीटर शराब बनाने का घोल, 1050 खाली पव्वे, ढक्कन सील करने की दो मशीनें, एल्कोहल मीटर, नकली लेबल और अन्य सामान शामिल है। कैंपर गाड़ी भी सीज की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2458909


