श्रीमाधोपुर रामलीला में हनुमानजी ने किया लंका दहन:बाली वध और सीता खोज की लीलाएं भी हुईं, बड़ी संख्या में देखने पहुंचे लोग
श्रीमाधोपुर रामलीला में हनुमानजी ने किया लंका दहन:बाली वध और सीता खोज की लीलाएं भी हुईं, बड़ी संख्या में देखने पहुंचे लोग
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के पुराने बस स्टैंड पर श्री रघुनाथ कला केंद्र की रामलीला में शनिवार को बाली वध, सीता की खोज और लंका दहन की लीलाएं हुईं। लंका दहन देखने सैकड़ों दर्शक पहुंचे। रामलीला में हनुमानजी और विभीषण के संवाद के बाद वे अशोक वाटिका पहुंचे। उन्होंने फल खाए, पेड़ उजाड़े और राक्षसों से युद्ध कर कई को मारा।
अशोक वाटिका में उत्पात की खबर पर रावण ने मेघनाद को हनुमानजी को पकड़ने भेजा। मेघनाद ने उन्हें बंदी बनाकर रावण के दरबार में पेश किया। रावण के कहने पर हनुमानजी की पूंछ में आग लगाई गई। उन्होंने जलती पूंछ से पूरी लंका जला दी। लंका दहन का दृश्य देखकर दर्शकों में उत्साह दिखा।

श्री रघुनाथ कला केंद्र के अध्यक्ष महावीर ठठेरा ने बताया कि रविवार को हनुमानजी सीता की खोज कर राम को खबर देंगे। इसके बाद वानर सेना की लंका पर चढ़ाई, रामेश्वरम स्थापना और लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2458902


