सीकर जिले में 18 साल की युवती के लापता:घर में रखे 7.50 लाख रुपए और जेवरात भी नहीं मिले, पिता हॉस्पिटल गए थे
सीकर जिले में 18 साल की युवती के लापता:घर में रखे 7.50 लाख रुपए और जेवरात भी नहीं मिले, पिता हॉस्पिटल गए थे
सीकर : सीकर जिले में 18 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के घर में रखे 7.50 लाख रुपए और जेवरात भी गायब मिले। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। इसके अलावा जिले में 38 साल की महिला और 23 साल की युवती भी लापता हो गई।
18 साल की युवती लापता,7.50 लाख रुपए गायब
18 साल की लड़की के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनके घर पर प्लॉट खरीदने के लिए 10 लाख रुपए पड़े थे जिसमें से उन्होंने ढाई लाख तो एग्रीमेंट के लिए दे दिए। लड़के की तबीयत खराब होने पर वह अस्पताल चले गए। पीछे से उनकी 18 साल की बेटी कहीं पर चली गई। जब घर में रखी अलमारी को चेक किया तो उसमें 7.5 लाख रुपए और जेवरात भी गायब मिले। मोहल्ले का एक युवक भी लापता है। अंदेशा है कि वह युवक ही 18 साल की युवती को अपने साथ ले गया।
बैंक में पैसे जमा करवाने गई महिला लापता
38 साल की महिला के लापता होने के केस में उसके पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नी 14 अक्टूबर को अपनी मां और भतीजा-भतीजी के साथ बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए गई थी। पत्नी ने अपनी मां और भतीजे-भतीजी को तो एक दुकान पर छोड़ दिया और खुद बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए चली गई। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद जब पत्नी की मां बैंक गई तो वहां पर पत्नी नहीं मिली। इसके बाद से उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
23 साल की युवती लापता
23 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर घर से निकली थी,जो वापस नहीं लौटी। अब परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2458903


