[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरफ्तार:बुजुर्गों की मदद के बहाने पिन लेकर कार्ड बदल देता था,15 कार्ड बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरफ्तार:बुजुर्गों की मदद के बहाने पिन लेकर कार्ड बदल देता था,15 कार्ड बरामद

एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरफ्तार:बुजुर्गों की मदद के बहाने पिन लेकर कार्ड बदल देता था,15 कार्ड बरामद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के अकाउंट से रुपए निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से 15 एटीएम कार्ड भी मिले हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस एटीएम बूथ पर आरोपी को कोई बुजुर्ग व्यक्ति दिखता, वह वहां जाकर उनकी मदद के बहाने पिन पता कर लेता और फिर बातों में लगाकर एटीएम कार्ड बदल देता था। यही नहीं आरोपी वारदात में काम में लिए एटीएम कार्ड भी लगातार बदलता रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी की पहचान दीप कुमार(34) पुत्र शीशराम सांसी निवासी कनोह,हिसार के रूप में हुई है। वह वारदात करने के लिए हिसार से स्कूटी लेकर सीकर आता था और फिर वारदात को अंजाम देने के बाद वापस चला जाता। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी के पास से 15 एटीएम कार्ड बरामद

कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस टीम लगातार एटीएम बूथ के आसपास नजर बनाए हुए थी। 17 अक्टूबर को पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान शहर में एक एटीएम बूथ के पास उन्हें एक संदिग्ध आदमी नजर आया। जब उससे पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो उसके पास अलग-अलग बैंकों के 15 एटीएम कार्ड मिले। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि ATM बूथ पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देता है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल दिनेश और दलीप की विशेष भूमिका रही।

पुलिस को आरोपी के पास से जो एटीएम कार्ड मिले हैं उनके होल्डर से भी अब पुलिस पूछताछ करेगी। अंदेशा है कि आरोपी पिछले लंबे समय से इसी तरह की वारदात कर रहा हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin