[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रीमाधोपुर में कार्यक्रम:रक्तदान शिविर, कुश्ती-दौड़ प्रतियोगिता हुई; यूडीएच मंत्री ने दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रीमाधोपुर में कार्यक्रम:रक्तदान शिविर, कुश्ती-दौड़ प्रतियोगिता हुई; यूडीएच मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रीमाधोपुर में कार्यक्रम:रक्तदान शिविर, कुश्ती-दौड़ प्रतियोगिता हुई; यूडीएच मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : शहीद महेश कुमार निठारवाल की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को श्रीमाधोपुर की ढाणी बिंजावाली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद महेश निठारवाल स्मृति संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर, कुश्ती प्रतियोगिता और छात्र-छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। रक्तदान शिविर में शाम 5:30 बजे तक 143 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शहीद के भाई राजेश निठारवाल ने बताया कि छात्रा वर्ग की दौड़ में लक्ष्मी निठारवाल ने प्रथम, काजल निठारवाल ने द्वितीय और योगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में संजय सैनी प्रथम, महेंद्र गुर्जर द्वितीय और करण सिंह तृतीय रहे। प्रथम स्थान पर 1,100 रुपए, द्वितीय पर 550 रुपए और तृतीय पर 250 रुपए का पुरस्कार दिया गया। चौथे और पांचवें स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 100-100 रुपए दिए गए। दोपहर बाद शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता देर शाम तक जारी रही।

द्रास सेक्टर में हुए थे शहीद

शहीद महेश निठारवाल 10 साल पहले 6-राज रिफ बटालियन में भर्ती हुए थे। आठ साल पहले 18 अक्टूबर को द्रास सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए भूस्खलन की चपेट में आने से वे शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं से शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश और समाज की रक्षा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, एक्स सूबेदार श्रीराम जाट, नगरपालिका चेयरमैन शांति देवी सैनी, पार्षद प्रतिनिधि हरि नागड़िया, पार्षद अशोक सैनी, एक्स ऑडनरी कैप्टन प्रभाती लाल सामोता, मोहन सैनी, सुमेर सिंह शेखावत, सीताराम पूनिया, सुरेश कुड़ी सहित शहीद के पिता गिरधारी लाल निठारवाल, माता अणची देवी और वीरांगना सुमन देवी मौजूद रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin